Showing posts with label headlines. Show all posts

TOP HEADLINES –24.01.2015

1. Haryana governor Prof Kaptan Singh Solanki took over the additional charge of Governor of Punjab. He will be 34th governor of Punjab. He was given the additional charge of Punjab after the governor Shivraj V. Patil retired.

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। वह पंजाब के 34वें राज्यपाल होंगे। राज्यपाल शिवराज वी. पाटिल की सेवानिवृत्त के बाद उन्को पंजाब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

2. Ace Indian shuttlers Saina Nehwal and P.V. Sindhu rose to the third and ninth spots respectively but K. Srikanth slipped to world number five in the latest BWF rankings.

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी.वी. सिंधु बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और नौवें स्थान पर पहुंच गयी लेकिन के. श्रीकांत पांचवें नंबर पर खिसक गये।

3. Russian Tennis star Violetta Degtiareva dies of heart failure. She was 23.

प्रतिभाशाली रूसी टेनिस स्टार वियोलेटा देगतियारेवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 23 वर्ष की थीं।

4. Saudi Arabia's King Abdullah bin Abdulaziz, who spent almost a decade on the throne of the world's largest oil exporter, Saudi Arab, died and was replaced by his step brother Salman.

सऊदी अरब के वयोवृद्ध शासक अब्दुला बिन अब्दुलअजीज का निधन हो गया और उनके स्थान पर उनके सौतेले भाई सलमान को विश्व के शीर्ष तेल निर्यातक और इस्लाम के आध्यात्मिक केंद्र सऊदी अरब का नया शासक बनाया गया है। 

5. Prime Minister Narendra Modi launched the 'Sukanya Samridhi Yojana' which will enable parents to open bank accounts of girls under 10 years of age.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सुकन्या समृद्धि योजना' का शुभारंभ किया जिसके तहत 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के बैंक खातों को खोलने में उनके माता-पिता सक्षम हो जाऐगे।

6. Dubai’s Maze Tower was listed in the Guinness World Record for being the world’s largest vertical maze. The maze tower was built by Al Rostamani Group of Dubai.

दुबई के मेज़ टॉवर को दुनिया के सबसे बडे वर्टिकल मेज़ होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सूचीबद्ध किया गया है। मेज़ टॉवर दुबई के अल रोस्तामनी समूह द्वारा बनाया गया था।

7. State-run Steel Authority of India Limited (SAIL) and South Korean steel major Posco agreed to jointly set up a 3-million-tonne integrated plant in India. This plant, to be established with an estimated investment of Rs. 18,000 crore would be set up in Jharkhand.

सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (SAIL) और दक्षिण कोरिया की प्रमुख स्टील निर्माता कम्पनी पॉस्को ने संयुक्त रूप से एक 30 लाख टन की क्षमता वाली एकीकृत स्टील उत्पादन इकाई भारत में स्थापित करने की योजना स्वीकृत की है। लगभग 18,000 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली यह इकाई झारखण्ड में लगाई जायेगी।

8. Yemen President Abed Rabbo Mansour Hadi and his cabinet resigned due to pressure from Houthi rebels.

यमन के राष्ट्रपति आबेद रब्बो मंसूर हादी और उनके मंत्रिमंडल ने हौदी विद्रोहियों के बढ़ते दबाव के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

9. The Reserve Bank of India (RBI) came up with its additional guidelines on ‘Interest Rates on Advances’. Banks have been allowed to review their base rate methodology three years after it has been finalised, down from the current five years. This is to provide banks greater operational flexibility to them.

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने ऋण सम्बन्धी ब्याज दरों के सम्बन्ध में कुछ अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए। अब बैंकों को बेस रेट से सम्बन्धित अपनी समस्त रीति-नीति की समीक्षा तीन वर्ष में करने का मौका मिलेगा जबकि अभी तक समीक्षा करने की यह समयावधि पाँच वर्ष की थी। इससे बैंकों को अपने संचालन और ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया में अधिक लचीलापन मिल सकेगा।

10. The Reserve Bank allowed Indians to carry high value denomination notes while travelling to Nepal and Bhutan with a cap of Rs. 25,000 on the total amount. Indian citizens can now travel to the neighbouring countries with Rs. 500 and Rs. 1,000 denomination notes as well. Earlier, they were allowed to carry notes of only up to Rs. 100 denomination.
Learn more »

TOP HEADLINES –23.01.2015

1. Confederation of Indian Industry (CII) and China's e-commerce giant Alibaba signed an agreement to provide global platform to Indian small and medium enterprises (SMEs). The agreement will facilitate greater economic engagement between Indian and Chinese SMEs.

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और चीन की ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने भारतीय लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए वैश्विक मंच प्रदान करने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौता भारतीय और चीनी एसएमई के बीच अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग को सहज करेगा।

2. Indicating acute shortage of skilled workforce, India has been ranked 78th globally in terms of talent competitiveness of its human capital, while Switzerland has topped the charts. In the list of 93 countries - compiled by INSEAD business school in partnership with Adecco and Human Capital Leadership Institute of Singapore (HCLI) - Switzerland is followed by Singapore, Luxembourg, Denmark, United States and Canada in the top five.

भारत श्रमबल में प्रतिभा प्रतिस्पर्धा के मामले में वैश्विक स्तर पर 78वें स्थान पर है। इससे भारत में श्रमबल में कौशल की कमी का पता चलता है। वहीं इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष पर है। इनसीड बिजनेस स्कूल ने एडेको व ह्यूमन कैपिटल लीडरशिप इंस्टिट्यूट ऑफ सिंगापुर (एचसीएलआई) के साथ भागीदारी में 93 देशों की यह सूची तैयार की है। सूची में स्विट्जरलैंड के बाद सिंगापुर, लग्जमबर्ग, अमेरिका तथा कनाडा का स्थान आता है।

3. Prime Minister Narendra Modi launched the 'Beti Bachao Beti Padhao' campaign for the survival, protection and education of the girl child. Prime Minister Narendra Modi has started the campaign from Panipat in Haryana with the aim to address the issue of declining Child Sex Ratio (CSR). Haryana has the lowest sex ratio.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालिकाओं को बचाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए हरियाणा के पानीपत में इसकी शुरुआत की। हरियाणा में लिंग अनुपात सबसे कम है।

4. Aiming at preserving and rejuvenating the rich cultural heritage, government launched the ambitious Heritage Development and Augmentation Yojana (HRIDAY). It is a Rs. 500 crore project for 12 cities. The 12 cities selected for the scheme are Ajmer, Amritsar, Amravati, Badami, Dwarka, Gaya, Warangal, Puri, Kanchipuram, Mathura, Varanasi and Vellankanni.

केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए महत्वाकांक्षी नेशनल हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑगमेंटेशन योजना (एचआरआइडीएवाइ) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य देश के विरासत शहरों का पुनरुद्धार करना है। यह 12 शहरों के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये की परियोजना है। सरकार के 12 हेरिटेज शहरों में अमृतसर, वाराणसी, गया, पुरी, अजमेर, मथुरा, द्वारका, बादामी, वालंकनी, कांचीपुरम, अमरावती और वारंगल हैं। 

5. The Narendra Modi government has created a record for opening the maximum number of bank accounts in the shortest possible time under the government's flagship financial inclusion scheme, Jan Dhan Yojana. Its name has been entered in Guinness Book of World Records. All together, 11.5 crore accounts have been opened under Jan Dhan Yojana in less than five months.

नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकार की प्रमुख वित्तीय समावेशन योजना, जन धन योजना, के तहत कम से कम संभव समय में अधिकतम बैंक खातों को खोलने के लिए एक रिकॉर्ड बनाया है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। पाँच महीनों में से भी कम समय में कुल मिलाकर 11.5 करोड़ खाते खोले गए हैं।

6. Cyberabad Police Commissioner C.V. Anand has been conferred the Election Commission of India's National Special Category Award for the Best Electoral Practices-2014. Anand has been bestowed the National Special Award by Election Commission of India (ECI) for his commendable work during the General Elections of 2014.

साइबराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद को भारत निर्वाचन आयोग ने सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण-2014 के लिए राष्ट्रीय विशेष श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया है। आनंद को 2014 के आम चुनावों के दौरान उनके सराहनीय कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा नेशनल स्पेशल एवॉर्ड दिया गया है।

7. State Bank of India won the prestigious Golden Peacock Award for Sustainability (GPAS) and Corporate Social Responsibility (CSR) for the FY 2014-15. The award was received by Shri Vinod Pande, General Manager (CC&C) of the bank.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को वित्तीय वर्ष 2014-15 के प्रतिष्ठित कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) और गोल्डेन पिकॉक एवॉर्ड फॉर सस्टेनेबिलिटी (जीपीएएस) पुरस्कारों से नवाजा गया है। बैंक के कार्पोरेट कम्युनिकेशन एंड चेंज डिपार्टमेंट के प्रबंध निदेशक विनोद पांडे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

8. The two teams from Indian Premier League, Chennai Super Kings and Rajasthan Royals has been banned on charges of profiteering. The Supreme Court has taken this decision in its final order on the 2013 Indian Premier League betting and match-fixing scandal.

इंडियन प्रीमियर लीग की टीमों में से चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर सट्टेबाज़ी के आरोप में प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। ये निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने 2013 इंडियन प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग कांड पर अपने अंतिम आदेश में लिया है।

9. The famous writer and journalist Shiv Kumar Mishra, died of heart attack. He was 75.

प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार शिव कुमार मिश्र का हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

10. World Bank announced to invest $1 billion in India's swatch bharat campaign. It is a national level campaign by the Government of India, covering 4041 statutory towns to clean the roads and infrastructure of the country.

विश्व बैंक ने भारत के स्वच्छ भारत अभियान में 1 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। यह भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जो सड़कों और देश के बुनियादी ढांचे को साफ करने के लिए 4041 वैधानिक नगरों को कवर करता है।
Learn more »

TOP HEADLINES –22.01.2015

1. State government of Sikkim inked Memorandum of Understanding (MoU) with governments of the Netherlands and Thailand for development of floriculture in the state. This deal will help the state to reach out to the international market.

सिक्किम राज्य सरकार ने राज्य में फूलों की खेती के विकास के लिए नीदरलैंड और थाईलैंड की सरकारों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सौदे से राज्य को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

2. Hyderabad will host the World Congress on Information Technology (WCIT) in 2018. This will be the first WCIT to be held in India and the theme of the 2018 WCIT will be 'Future of enterprises'. WCIT 2016 is to be held in Brazil.

वर्ल्ड कॉंग्रेस ऑन इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी (डब्ल्यूसीआईटी) की मेजबानी 2018 में हैदराबाद करेगा। भारत डब्ल्यूसीआईटी का आयोजन पहली बार कर रहा है तथा 2018 का विषय 'उद्यमों का भविष्य' होगा। 2016 में डब्ल्यूसीआईटी ब्राजील में आयोजित की जाएगी।

3. After 23 years, India has a new numero uno when it comes to net profit. Information technology major Tata Consultancy Services (TCS) posted a net profit of Rs. 5,328 crore for the quarter ended December, overtaking long-standing champion Reliance Industries Ltd. In Indian business history it's the first time that an IT company has topped the profit charts.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है। 23 सालों से शीर्ष पर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमि. (आरआईएल) को इसने पीछे छोड़ दिया है। यह पहली बार है जब प्रोफिट चार्ट पर सबसे ऊपर कोई आईटी कंपनी है। टीसीएस ने दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में 5,328 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के लाभ से कहीं ज्यादा है।

4. European Union (EU) decided to lift a seven-month-long ban on the import of mangoes from India. The proposal to lift the ban was voted unanimously by the European Commission’s committee on plant health.

यूरोपीय संघ ने भारत से आम के आयात पर सात माह लंबे प्रतिबंध को हटा लिया है। पौधों के स्वास्थ्य पर यूरोपीय आयोग की एक समिति ने प्रतिबंध हटाने के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया है।

5. Ayonika Paul of Railways and Maharashtra's Annu Raj Singh won a gold medal each in their respective events at the 4th Gun for Glory (GFG) Shooting Championship. The championship was held at the Shree Shiv Chhatrapati Sports Complex in Balewadi in Pune.

रेलवे की अयोनिका पॉल और महाराष्ट्र की अन्नू राज सिंह, दोनों ने, चौथी गन फॉर ग्लोरी (जीएफजी) निशानेबाजी चैम्पियनशिप में उनकी संबंधित प्रतियोगिताओं में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। चैम्पियनशिप, पुणे में बालेवादी में श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में आयोजित की गयी थी।

6. Indian-American writer Vikram Chandra's book "Geek Sublime: The Beauty of the code, the code Beauty" has been selected (critics category) for America's most prestigious literary award 'National Book Critics Circle' (NBCC).

भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक विक्रम चंद्रा की पुस्तक ‘गीक सबलाइम: द ब्यूटी ऑफ द कोड, द कोड ब्यूटी’ को अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार ‘नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्किल’ (एनबीसीसी) हेतु चयनित (आलोचना श्रेणी) किया गया।

7. Tiger population in Uttarakhand has risen from 227 to 340 since the last census, becoming the second state in the country after Karnataka with the highest number of tigers.

पिछली गणना के बाद से उत्तराखंड में बाघों की तादाद 227 से बढ़कर 340 हो गई। इससे यह बाघों की सर्वोच्च संख्या के साथ देश में कर्नाटक के बाद दूसरा राज्य बन गया है।

8. The Periyar Tiger Reserve of Kerala won the National Tiger Conservation Authority (NTCA) biennial award. It was awarded for encouraging local public participation in managing the reserve.

केरल के पेरियार टाइगर रिजर्व ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्विवार्षिक पुरस्कार जीता। पेरियार टाइगर रिजर्व को रिजर्व के प्रबंधन में स्थानीय जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।

9. Venu Srinivasan, chairman of TVS Motor Company, has been appointed as the 'Goodwill Envoy for Public Diplomacy' of the Republic of Korea. Yun Byung-se, Minister of Foreign Affairs of the Republic of Korea handed over the letter of appointment to Srinivasan.

टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष, वेणु श्रीनिवासन को कोरिया गणराज्य के 'सार्वजनिक कूटनीति के लिए सद्भावना दूत' के रूप में नियुक्त किया गया है। कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री, यूं बयुंग-से ने श्रीनिवासन को नियुक्ति पत्र सौंपा।

10. According to a survey by the public relations firm Edelman, Switzerland, India has emerged as the second most trusted country in the world in terms of faith reposed on its institutions. India has now become the second-most trusted in 2015 with a score of 79 percent in the barometer. The list is topped by UAE with 84 percent, Indonesia with 78 percent, China with 75 percent, Singapore with 65 percent and Netherlands with 64 percent.

जनसंपर्क फर्म एडेलमैन, स्विट्जरलैंड द्वारा एक सर्वेक्षण के अनुसार संस्थानों में लोगों द्वारा जताए गए विश्वास के आधार पर भारत दुनिया का दूसरा सबसे भरोसेमंद देश बन गया है। इस सूची में 79 प्रतिशत अंक के साथ भारत वर्ष 2015 में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस अध्ययन में 84 प्रतिशत अंकों के साथ यूनाइटेड अरब अमीरात पहले स्थान पर, 78 प्रतिशत अंक के साथ इंडोनेशिया तीसरे स्थान पर, 75 प्रतिशत अंक के साथ चीन चौथे स्थान पर, 65 प्रतिशत अंक के साथ सिंगापुर पांचवे स्थान पर, 64 प्रतिशत अंक के साथ नीदरलैंड छठे स्थान पर है
Learn more »

TOP HEADLINES –06.01.2015

1. According to the global financial services firm Nomura's report a gradual recovery is underway for the Indian economy and the country is expected to clock a GDP growth of 5.5 per cent in the current fiscal and 6.6 per cent in FY16. The recovery is likely to get support from easing inflationary pressures and measures towards economic reforms.

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा की रिपो्र्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 5.5 फीसदी रहने तथा 2015-16 में इसके 6.6 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। मुद्रास्फीति दबाव कम होने तथा आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाये जाने से अर्थव्यवस्था में पुनरुत्थान को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

2. Prime Minister Narendra Modi described the LED bulb as a “Prakash Path” – “way to light,” as he launched a scheme for LED bulb distribution under the domestic efficient lighting programme in Delhi; and a National Programme for LED-based Home and Street Lighting. The initiative is part of the Government’s efforts to spread the message of energy efficiency in the country. LED bulbs have a very long life, almost 50 times more than ordinary bulbs, and 8-10 times that of CFLs, and therefore provide both energy and cost savings in the medium term.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलईडी बल्ब को "प्रकाश पथ" के रुप में प्रस्तुत करते हुए दिल्ली में घरेलू बिजली बचत और घरों तथा सड़कों पर एलईडी बल्ब लगाए जाने संबंधी राष्ट्रीय योजना की शुरूआत की। यह पहल देश भर में बिजली बचाने के संदेश के प्रसार के लिए सरकार का प्रयास है। एलईडी बल्ब साधारण बल्ब की तुलना में 50 गुना अधिक समय तक चलता है। इसके अलावा सीएफएल की तुलना में एलईडी बल्ब 8 से 10 गुना अधिक टिकाऊ होता है और इसीलिए इससे बिजली और पैसे दोनों की बचत होती है।

3. Well-known Telugu playwright and dialogue writer Ganesh Patro passed away at a private hospital. He was 69.

जाने-माने तेलुगू नाटककार और संवाद लेखक गणेश पात्रो का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

4. R. Koteeswaran took charge as new Chairman and Managing Director (CMD) of public sector Indian Overseas Bank (IOB). He succeeded M. Narendra. He is appointed for a period of three years or till the date of superannuation, whichever is earlier.

आर. कोटेस्वरन ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एम. नरेंद्र का स्थान ग्रहण किया है। वह तीन साल की अवधि या सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो तक के लिए नियुक्त किए गए हैं।

5. Tamil Nadu government rolled out the 'Amma Cement' scheme, where it will sell cement at a subsidised rate. According to the scheme, launched by AIADMK supremo Jayalalithaa as Chief Minister in September last year, the government will procure two lakh tonnes of cement from private sector and sell it at Rs 190 per bag in all Corporation, Municipalities and other local body limits. 

तमिलनाडु सरकार ने 'अम्मा सीमेंट' योजना शुरू की है जिसमें वह रियायती दर पर सीमेंट की बिक्री करेगी। पिछले साल सितंबर में अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता द्वारा मुख्यमंत्री रहते शुरू की गई। इस योजना के अनुसार, तमिलनाडु सरकार निजी क्षेत्र से दो लाख टन सीमेंट खरीदेगी और 190 रुपये प्रति बोरी की दर पर सभी नगर निगमों एवं अन्य स्थानीय निकायों को बेचेगी।

6. Sutirtha Bhattacharya took charge as Coal India's full-time chairman and managing director. Prior to this, Bhattacharya was the CMD of state-owned Singareni Collieries Company.

सुतीर्थ भट्टाचार्य ने कोल इंडिया के पूर्णकालिक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले, भट्टाचार्य राज्य के स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।

7. Former Sri Lankan captain Kumar Sangakkara became the fastest run-scorer in Test cricket to make12,000 runs. He achieved this on his 224th innings on the first day of second Test against New Zealand.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी 224वीं पारी में हासिल की।

8. Government of India signed an agreement with Asian Development Bank (ADB) for a $75 million loan and a $1.8 million grant that will help improve water resource management in three towns of Karnataka in the Upper Tungabhadra sub-basin. This loan from the ADB’s Ordinary Capital Resources has a 25-year term including a grace period of five years.

भारत सरकार ने अपर तुंगभद्रा सब बेसिन में कर्नाटक के तीन शहरों में जल संसाधन प्रबंधन में सुधार में सहायता हेतु एश्यिाई विकास बैंक के साथ 75 मिलियन डॉलर के ऋण सबंधी और 1.8 मिलियन डॉलर के अनुदान समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण एडीबी के सामान्या पूंजी संसाधनों से दिया जाएगा और इसे चुकाने की अवधि कुल मिलाकर 25 वर्ष है जिसमें पांच वर्ष की रियायत अवधि भी शामिल है।

9. L&T Hydrocarbon and Engineering, a subsidiary company of L&T, has bagged an offshore contract worth Rs. 894 crore from Oil & Natural Gas Corporation (ONGC) for additional development of the Vasai East project.

एलऐंडटी की सब्सीडियरी कंपनी एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग को ओएनजीसी (ONGC) से 894 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी वसाई पूर्वी परियोजना का अतिरिक्त विकास करेगी।

10. Andy Murray won the Mubadala World Tennis Championship at Zayed Sports City in Abu Dhabi. He won the title after the world number one Novak Djokovic withdrew from the final match citing illness. Murray defeated Rafael Nadal. This was the first title of year 2015 for Andy Murray.

एंडी मरे ने अबू धाबी में जायद स्पोर्ट्स सिटी में मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप जीत ली। दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच के बीमारी के कारण फाइनल मैच से हट जाने के बाद उन्होंने यह खिताब जीता। मरे ने राफेल नडाल को पराजित किया। यह एंडी मरे के लिए वर्ष 2015 का पहला खिताब था।
Learn more »

TOP HEADLINES –26.12.2014

1. Apurvi Chandela, the young shooter from Jaipur, who bagged the gold medal at the Commonwealth Games in Glasgow has shot her way to become the national champion in women’s 10m air rifle event at the 58th National Shooting Championships in Pune.

जयपुर की युवा शूटर अपूर्वी चंदेला जिन्होंने ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, एक बार फिर नेशनल चैम्पियन बन गई हैं। वे पुणे में 58वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल की श्रेणी में राष्ट्रीय चैम्पियन बनी हैं।

2. China and Nepal signed an agreement to expand the use of their currencies for border trade. The agreement was signed between the People's Bank of China (PBOC) and Nepal Rastra Bank (NRB). The agreement will boost bilateral trade and investment ties between the China and Nepal. According to the agreement, the two countries will use local currencies (Yuan and Nepal rupee) for settlement in both cross-border trade and ordinary trade activities. Both the countries also signed memorandum of understanding on anti-money laundering and anti-terrorism cooperation.

चीन और नेपाल ने सीमा व्यापार के लिए अपनी मुद्राओं के उपयोग का विस्तार करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) और नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता चीन और नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देगा। समझौते के अनुसार, दोनों देश सीमा पार से व्यापार और साधारण व्यापार गतिविधियों दोनों में निपटान के लिए स्थानीय मुद्राओं (युआन और नेपाल रुपया) का उपयोग करेंगे। दोनों देशों ने धनशोधन रोधी और आतंकवाद रोधी सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए।

3. The military chiefs of Afghanistan and Pakistan agreed to co-ordinate on military operations along border of two countries. Army chief General of Afghanistan Sher Mohammad Karimi and General of Pakistan Raheel Sharif agreed to co-operate in the presence of US General John Campbell, who heads NATO coalition forces in Afghanistan. The two countries also agreed to jointly take effective actions against terrorism and extremism.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख दोनों देशों की सीमा पर सैन्य अभियानों पर समन्वय करने के लिए सहमत हुए। अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल शेर मोहम्मद करीमी और पाकिस्तान के जनरल राहील शरीफ अमेरिकी जनरल जॉन कैम्पबेल जो अफगानिस्तान में नाटो गठबंधन सेना के प्रमुख हैं, की उपस्थिति में सहयोग करने के लिए सहमत हुए। दोनों देश संयुक्त रूप से आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर भी सहमत हो गए।

4. With Shinzo Abe getting re-elected as Japan's Prime Minister, Gen Nakatani has been appointed the new defence minister. Other than him, all other cabinet members will retain their positions, Xinhua reported. Defence minister Akinori Eto declined the reappointment due to a political fund scandal.

जापान के प्रधानमंत्री पद पर शिंजो अबे के दोबारा से निर्वाचित होने के बाद जनरल नकातानी को जापान का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक नकातानी के अलावा सभी कैबिनेट सदस्यों को उनके पद पर बना रहने दिया जाएगा। एक राजनीतिक निधि घोटाला मामले के कारण रक्षा मंत्री अकिनोरी ईटो ने पुनर्नियुक्ति से मना कर दिया था।

5. According to Polish Handball Federation (ZPRP) President Andrzej Krasnicki, Poland will host the European Men's Handball Championship in January 2016. Sixteen teams will compete at the tournament, which will be held in four cities in Poland. 

पोलैंड हैंडबॉल महासंघ (जेडपीआरएफ) के अध्यक्ष आंद्रजेज क्रासनिकि के अनुसार पोलैंड पुरुषों के यूरोपीय हैंडबॉल चैम्पियनशिप की मेज़बानी जनवरी, 2016 में करेगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट पोलैंड के चार शहरों में आयोजित होगा।

6. Young Kidambi Srikanth continued his meteoric rise in world badminton as he ended the season by becoming only the third Indian male shuttler to break into the top-five, reaching a career-high fourth after hovering in the 40s in the beginning of the year.

युवा किदाम्बी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन में आगे बढ़ना जारी रखा है। वह सत्र के आखिर में दुनिया के चोटी के पांच खिलाडियों में शामिल हो गया। इस वर्ष के शुरु में 40 से अधिक की रैंकिंग रखने वाले श्रीकांत विश्व बैडमिंटन की ताजा रैकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं और वह शीर्ष पांच में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गये हैं।

7. Former Governor of Himachal Pradesh R.K.S. Gandhi passed away. Gandhi died at the age of 90 in Mumbai. He served as the Governor of Himachal Pradesh from April 1986 to February 1990.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आर.के.एस गांधी का निधन हो गया। गांधी का निधन मुंबई में 90 वर्ष की आयु में हुआ। वह अप्रैल 1986 से फरवरी 1990 तक हिमाल प्रदेश के राज्यपाल रहे।

8. Energy giant Reliance Industries Ltd. (RIL) has signed an agreement with Japan's Mitsui OSK Lines Ltd. for shipping liquefied ethane from North America to India. RIL said it has signed shipping agreements with one of the world's largest and reputed shipping companies Mitsui.

ऊर्जा की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने भारत में उत्तरी अमेरिका से तरलीकृत इथेन की शिपिंग के लिए जापान की मित्सुई ओएसके लाइन्स लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आरआईएल के अनुसार उसने दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित शिपिंग कंपनियों में से एक, मित्सुई के साथ शिपिंग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

9. Oil India Ltd., India's second-largest government-owned exploration firm, has commissioned its first 5 MW solar power plant in Rajasthan. OIL, which has so far built only small solar power plants, built and commissioned its first grid connected 5 MW unit at village Raghwa in Ramgarh district of Rajasthan.

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली उत्खनन कंपनी, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में अपना पहला 5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किया है। ओआईएल जिसने अब तक केवल छोटे सौर ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण किया है, ने राजस्थान के रामगढ़ जिले में गांव राघवा में 5 मेगावाट इकाई से जुड़ी पहली ग्रिड को बनाया तथा शुरू किया। 

10. Online marketplace Snapdeal has partnered India Post to jointly work on bringing thousands of weavers and artisans from Varanasi through its website. Snapdeal has launched a pilot with India Post to set-up facilitation desks at Varanasi post offices to enable local weavers to sell on its platform.

ऑनलाइन बिक्री पोर्टल स्नैपडील ने बनारस के हजारों बुनकरों और कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के लिये भारतीय डाक के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी की शुरुआत करते हुये स्नैपडील ने बनारस के डाकघरों में अपने सुविधा केंद्र खोले हैं। इनके माध्यम से बनारस के स्थानीय बुनकर अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।
Learn more »

TOP HEADLINES –25.12.2014


1. Senior IAS officer S. Bhattacharya has been appointed as the Chairman and Managing Director of Coal India Ltd. (CIL). The coal major was without a full time chief for the past six months. Bhattacharya takes over the charge from Additional Secretary (Coal) A.K. Dubey who was given the additional charge as CMD of CIL from June 26.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एस. भट्टाचार्य को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। पिछले छह माह से कोयला क्षेत्र की प्रमुख कंपनी में कोई भी पूर्णकालिक प्रमुख नहीं था। भट्टाचार्य ने अतिरिक्त सचिव (कोयला) ए.के. दुबे से पद का कार्यभार ले लिया है जिनको 26 जून से सीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

2. Private sector lender Yes Bank has raised $200 million in an unsecured loan from Asian Development Bank for onlending to small farm households and rural womens’ self help groups (SHG). Apart from the unsecured loan, Yes Bank said ADB will also provide a Capacity Development Technical Assistance grant up to $1 million, which will be used for capacity building and improving the financial literacy of women borrowers.

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने छोटे परिवारों और ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाये जा रहे स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग देने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 20 करोड़ डॉलर का असुरक्षित ऋण लिया है। असुरक्षित ऋण के अलावा एडीबी क्षमता विस्तार और महिला उधारकर्ताओं में वित्तीय जागरूकता लाने के उद्देश्य से उसे तकनीकी सहयोग के रूप में दस लाख डॉलर का अनुदान भी मुहैया करायेगा।

3. Ford Credit India Pvt. Ltd. has been granted a license by the Reserve Bank of India to operate as a Non Banking Financial Company in India and plans to begin dealer wholesale inventory financing in the first quarter of 2015.

फोर्ड क्रेडिट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय रिजर्व बैंक से गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी का लाइसेंस मिलने के मद्देनजर 2015 की पहली तिमाही में डीलरों को वित्त उपलब्ध कराने का कारोबार शुरू करने का ऎलान किया है।

4. Veteran Tamil Film Director K. Balachander, who was known in the South Indian film circles as ‘Iyakkunar Sigaram’ (a peak among directors) passed away. He was 84 years old.

लोकप्रिय तमिल फिल्कार के. बालचंदर जिनको दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में 'इयाककुनार सिगराम' (निर्देशकों में शीर्ष) के रूप जाना जाता था, का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

5. According to International Monetary Fund (IMF) oil prices will remain low in the future which will help boost the global economy next year between 0.3 and 0.7 percent more than the 3.8 percent planned.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार तेल की कीमतें निकट भविष्य में निचले स्तर पर बनी रहेंगी और इसके कारण 2015 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर पहले जताए 3.8 फीसदी के मुकाबले 0.3-0.7 फीसदी अधिक रहेगी।

6. Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee and freedom fighter Madan Mohan Malaviya will be honoured with the Bharat Ratna, India's highest civilian award, the President's office announced. Prime Minister Narendra Modi recommended the names to President Pranab Mukherjee.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ही दोनों के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी थी।

7. Taiwan launched its largest ever missile ship as the island strives to modernise its armed forces in response to a perceived threat from China. According to defence minister Yen Ming the 500-tonne corvette named 'Tuo Chiang' - is the first of its kind ever produced by Taiwan and is "the fastest and most powerful" in Asia.

ताइवान ने उसके अभी तक के सबसे बड़े मिसाइल जहाज का जलावतरण किया। इस द्वीप ने चीन से एक कथित धमकी के जवाब में अपने सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करने के एक प्रयास के रूप में इस मिसाइल जहाज का जलावतरण किया है। रक्षा मंत्री येन मिंग के अनुसार 'तुओ चियांग' नामक 500 टन का कोर्वेटे ताइवान द्वारा बनाया गया अपनी तरह का पहला मिसाइल जहाज है और एशिया में "सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली" है।

8. The deadline for exchanging pre-2005 currency notes of various denominations, including Rs 500 and Rs 1,000, has been extended by another six months till June 30, 2015. ''The Reserve Bank of India has stated that the public can do so till June 30, 2015. Earlier in March 2014, it had set the last date for public to exchange these notes was January 1, 2015'' the RBI said in a statement. The central bank clarified that all such notes will continue to remain a legal tender. These notes can be exchanged for their full value, it added.

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2005 से पहले छपे नोट बदलने की अंतिम तारीख 1 जनवरी से बढ़ाकर 20 जून कर दी है। इसके चलते अब वर्ष 2005 से पहले छपे 500 व 1000 रूपए के नोट 30 जून 2015 तक बैंक से बदले जा सकते हैं। इसके बाद यह नोट बेकार हो जाएंगे। आरबीआई ने बयान जारी कर कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक यह स्पष्ट करता है कि आम जनता यह काम 30 जून 2015 तक कर सकती है। इससे पहले मार्च 2014 में केंद्रीय बैंक ने ऎसे नोटों को बदलने की समय सीमा 1 जनवरी 2015 तय की थी।" आरबीआई ने यह साफ किया है कि फिलहाल 2005 से पहले के नोट चलन में रहेंगे और इन्हें पूरे मूल्य पर ही बदला जाएगा।

9. India clinched the first South Asian Women's Volleyball Championship title. India topped the table with 12 points from four consecutive victories, while Nepal, with nine points from three wins, took the second place above Sri Lanka, who lost two of their four matches.

भारत ने पहला दक्षिण एशियाई महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीता। भारत लगातार चार बार जीतकर, 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि नेपाल तीन बार जीतकर नौ अंकों के साथ श्रीलंका से जिसने अपने चार मैचों में से दो में हार का सामना किया, से ऊपर दूसरे स्थान पर रहा।
10. The government allowed 100 per cent FDI under automatic route in medical devices sector to encourage manufacturing of equipments, including diagnostic kits and other devices.

सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में, डाइगनॉस्टिक किट और अन्य उपकरणों सहित उपकरणों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए स्वचालित मार्ग के तहत 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी।
Learn more »

TOP HEADLINES –23.12.2014

1. Romesh Sobti, managing director & chief executive of IndusInd Bank, is the Business Standard Banker of the Year for 2013-14. He was chosen by a five-member jury headed by Subir Gokarn, former deputy governor of the Reserve Bank of India (RBI), for the bank's consistent performance during a period of slow economic growth, high inflation, mounting non-performing assets and muted credit demand.

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रोमेश सोबती को 2013-14 के लिए बिजनेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द इयर से सम्मानित किया गया है। उन्हें कम ऋण मांग, बढ़ते गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों, उच्च मुद्रास्फीति और धीमी गति के आर्थिक विकास की अवधि के दौरान बैंक के लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जूरी द्वारा चुना गया।

2. Rajinder Khanna has been appointed as Country’s external intelligence wing Research & Analysis Wing (R&AW) new Chief. Appointment related Cabinet Committee of Union Government headed by Prime Minister Narendra Modi approved the appointment of Khanna to this post. Rajinder Khanna will succeed Alok Joshi who will retire on 31st December. He will be serving the post for two years.

राजिंदर खन्ना को देश के बाह्य खुफिया विभाग रिसर्च एंड एनालिसिस विंग या रॉ का नया प्रमुख बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्र सरकार की नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति ने इस पद पर खन्ना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजिंदर खन्ना आलोक जोशी की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। राजिंदर खन्ना इस पद पर दो साल तक रहेंगे।

3. The Indian men's team continued their winning streak by clinching the fifth Kabaddi World Cup title, while the women's side bagged the crown for the fourth consecutive time. At a grand finale held at Guru Gobind Singh Multipurpose Stadium, the Indian men's team defeated Pakistan 45-42 for the fourth time, while the women team beat New Zealand 36-27 for the second time in a row.

भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांचवां कबड्डी विश्व कप खिताब जीत लिया जबकि महिला टीम लगातार चौथी बार चैम्पियन रही। खेले गए फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को चौथी बार 45-42 से हराया जबकि महिला टीम ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को 36-27 से मात दी।

4. 22 artists including renowned Hindi writer Ramesh Chandra Shah were conferred with the Sahitya Academy Award 2014. According to Secretary of Sahitya Akademi K. Sreenivasarao, Ramesh Chandra will be given the award for his novel 'Vinayak' while Munawwar Rana's poetry collection "Shahdaba" (Urdu) will also be awarded. Apart from this, five novels, three books of essays, three of short stories, one of literary criticism and an autobiography have also won the award that recognises premier works in 22 Indian languages.

हिन्दी के लेखक डॉ. रमेशचन्द्र शाह सहित 22 रचनाकारों को वर्ष 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई। साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि हिन्दी में डॉ शाह को उनके उपन्यास ‘विनायक’ के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उर्दू के नामचीन शायर मुनव्वर राणा को उनके काव्य संग्रह ‘शाहदाबा’ के लिए पुरस्कार से नवाजा जाएगा। फिलहाल 22 भाषाओं में आठ कविता-संग्रह, पांच उपन्यास, तीन निबंध-संग्रह, तीन कहानी संग्रह, एक आत्मकथा और एक समालोचना के लिए वर्ष 2014 के साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे।

5. China has conducted the most comprehensive test of a nuclear-capable intercontinental ballistic missile 'DF-41' which can hit targets as far as 12,000 kilometres, bringing all of the US under its range. The missile has an estimated range of 12,000 kilometres and can carry up to 10 warheads.

चीन ने परमाणु क्षमता संपन्न इंटरकांटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल ‘डीएफ-41’ का सबसे व्यापक परीक्षण किया है जो 12,000 किलोमीटर की दूर लक्ष्य को भेद सकती है। इसके मारक दायरे में अमेरिका भी आएगा। इस मिसाइल की मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर है और यह अपने साथ 10 हथियार ले जा सकती है।

6. Indian Golfer Arjun Atwal who lives in America has won the Inaugural edition of US $500,000 Dubai Open Golf Championship title. He defeated South Korea’s Wang Jeung-hun.

अमेरिका में रहने वाले भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने एशियन गोल्फ टूर के तहत पांच लाख डॉलर के दुबई ओपन 2014 का खिताब जीता। उन्होंने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी वांग जुंग हून को पराजित किया।

7. The International Cricket Council announced Sachin Tendulkar as the World Cup 2015 Ambassador. It will be the second successive time that the India maestro will be the Ambassador of ICC's pinnacle tournament, after he fulfilled the role in the previous event in 2011.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सचिन तेंदुलकर को विश्व कप 2015 का एंबेसडर घोषित किया। यह लगातार दूसरी बार है जबकि भारतीय स्टार को आईसीसी के इस सर्वोच्च टूर्नामेंट का दूत नियुक्त किया गया है। इससे पहले 2011 में भी उन्होंने यह भूमिका निभायी थी।

8. The LCA (Navy) Prototype-1 or NP1 the first indigenously designed and developed fourth-plus generation combat aircraft, was successfully tested at the Ski-Jump facility of the Shore Based Test Facility at INS Hansa in Goa.

भारतीय नौसेना के लिए देश में ही विकसित चौथी पीढ़ी से आगे के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) नेवी प्रोटोटाईप-1 या एनपी 1 ने गोवा में आईएनएस हंसा की परीक्षण सुविधा से सफलतापूर्वक उड़ान भरकर बड़ी कामयाबी हासिल की।

9. By delivering an offshore patrol vessel to Mauritius, India exported its first warship. The warship was exported to Mauritius to monitor the offshore area . Built by defence PSU Garden Reach Shipbuilders and Engineers Limited (GRSE) in Kolkata, the $58.5 million ‘CGS Barracuda’ measures 74.10 m in length. It is capable of moving at a maximum speed of 22 knots with an approximate displacement of 1350 tonnes.

भारत ने देश में निर्मित पहले युद्धपोत का निर्यात किया। मारीशस को अपतटीय क्षेत्र की निगरानी के लिये इस युद्धपोत का निर्यात किया गया। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) कोलकाता द्वारा निर्मित सीजीएस बालाकुडा की लंबाई 74.10 मीटर है और 5.85 करोड़ डालर की इस पर लागत आई है। यह 22 नॉट्स (एक नॉट बराबर एक नाटिकल माइल) की रफ्तार से दौड़ सकता है और इसकी भार वहन क्षमता 1350 टन तक है।

10. State-run power gear maker BHEL has bagged a Euro 16.96 million contract for a thermal power project in Turkey. The order has been placed on BHEL by Electricity Generation Company which is the largest electric power company in Turkey. The company has bagged a contract for rehabilitation of 3 units of Electrostatic Precipitators for the 430 MW Tuncbilek Thermal Power Project in Turkey on EPC (Engineering, Procurement & Construction) basis.

ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारी उपकरण बनाने वाली कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को तुर्की की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन कंपनी से 169.6 लाख यूरो का ठेका मिला है। तुर्की की सरकारी कंपनी से मिले ठेके के तहत भेल को 430 मेगावाट के (टंकबिलेक ताप विद्युत परियोजना) के लिए तीन इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटरों का निर्माण करना है।
Learn more »

TOP HEADLINES –22.12.2014

1. Indian-American Richard Rahul Verma has been sworn in as the US Ambassador to India by Secretary of State John Kerry. 46-year-old Verma is the first ever Indian-American to be the top US diplomat in New Delhi.

भारतीय मूल के अमेरिकी रिचर्ड राहुल वर्मा को विदेश मंत्री जॉन कैरी ने भारत में अमेरिकी दूत के तौर पर शपथ दिलायी। नयी दिल्ली में शीर्ष दूत नियुक्त होने वाले वर्मा (46) पहले भारतीय अमेरिकी हैं।

2. The finance ministry has ratified the Employee Provident Fund Organisation's decision to retain interest rate on PF deposits for the current fiscal at 8.75%, benefiting over five crore people. 

वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाए रखने के ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी है।

3. Reserve Bank of India offered schedule bank status to Himachal Pradesh State Co-operative Bank (HPSCB) having more than 16 lakh account holders, Rs. 10,000 crore deposits and Rs. 6,00,800 crore turnover.

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक को वाणिज्यिक बैंक का दर्जा दे दिया है। इसके 16 लाख से अधिक खाताधारक, 10,000 करोड़ रुपये के जमा और 6,00,800 करोड़ रुपये का टर्नओवर है।

4. Gandhian and land rights crusader Chunibhai Vaidya died in Ahmedabad due to age-related problems. He was 97 years old.

भूमि अधिकारों के लिए लडने वाले गांधीवादी नेता चुन्नीभाई वैद्य का उम्र से जुडी समस्याओं के चलते अहमदाबाद में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

5. Plant-2 of Bharat Aluminium Company Limited (BALCO) won 2014 India Manufacturing Excellence- Gold Award for its world class manufacturing , productivity, quality, industrial health, safety, environment management and leadership.

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के संयंत्र-2 ने अपने विश्वस्तरीय उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता, औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन तथा नेतृत्व के लिए वर्ष 2014 का इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग एक्सीलेंस - स्वर्ण पुरस्कार जीता है।

6. Noted Pakistan-born poetess Imtiaz Dharker was awarded the Queen’s Gold Medal for Poetry 2014 for her latest poetry collection Over the Moon. The award recognizes Imtiaz Dharker life’s contribution to poetry. It will be presented to Dharker in 2015.

पाकिस्तान में जन्मी प्रसिद्ध कवयित्री इम्तिआज़ धारकर को उनके नवीनतम कविता संग्रह ओवर द मून के लिए क्वीन्स गोल्ड मेडल फॉर पोइट्री 2014 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इम्तिआज़ धारकर को कविताओं के प्रति उनके जीवन के योगदान को मान्यता प्रदान करता है। यह पुरस्कार धारकर को 2015 में दिया जाएगा।

7. President Barack Obama has signed a massive annual defence policy bill which grants USD 1 billion to Pakistan for the expenses made by its army in support of the US military operations in war-torn Afghanistan. The National Defence Authorization Act for the fiscal year 2015, signed by Obama, sets overall defence spending at USD 578 billion which has provision for release of Coalition Support Fund amounting to USD 1 billion to Pakistan.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रमुख रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसमें युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की मदद में पाकिस्तान की सेना द्वारा किए गए खर्च के लिए पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का अनुदान दिया गया है। राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून, वित्त वर्ष 2015 पर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने हस्ताक्षर कर दिए। रक्षा क्षेत्र के लिए अमेरिका का कुल बजट 578 अरब डॉलर है, जिसमें पाकिस्तान को गठबंधन सहायता कोष के तहत एक अरब डॉलर की राशि देने का प्रावधान है।

8. Prime Minister Narendra Modi was placed No 2, behind Chinese President Xi Jinping and German chancellor Angela Merkel was placed on the third place in a list of 30 top-performing world leaders by a Japanese market research firm, GMO Research.

जापान की एक मार्केट रिसर्च कंपनी, जीएमओ रिसर्च ने बेहतरीन काम करने वाले दुनिया के शीर्ष 30 नेताओं की एक सूची जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे पायदान पर रखा गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सूची में पहले स्थान पर हैं। सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को तीसरे पायदान पर रखा गया है।

9. India tested an indigenously developed 1,000-kg glide bomb. The country can now launch heavy bombs for delivery up to 100 km away with high precision. The bomb designed and developed by Defence Research and Development Organisation (DRDO) was dropped by an Indian Air force aircraft in the Bay of Bengal off Odisha.

भारत ने स्वादेश में विकसित ग्लाइड बम का सफल परिक्षण किया। ये बम 100 किलोमीटर दूरी पर होने वाले अपने टारगेट को भी निशाना बना सकता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित 1000 किलो के ग्लाइड बम का परीक्षण बंगाल की खाड़ी पर ओडिशा के तटीय क्षेत्र पर भारतीय वायुसेना के विमान की मदद से किया गया था।

10. Former world champion and double Commonwealth Games gold medalist Tejaswini Sawant of Maharashtra won both the individual and team titles in the women's 50m rifle prone event at the 58th National Shooting Championships.

पूर्व विश्व चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत ने 58वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिला 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा का व्यक्तिगत और टीम खिताब जीता।

Learn more »

TOP HEADLINES –20.12.2014

1. According to Finance Ministry's Mid-Year economic review India's GDP is expected to rise to 5.5 percent in the current fiscal from 4.7 percent last year on back of improving macro-economic situation.

वित्त मंत्रालय की मध्य-वर्ष आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारत की वृहद आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद की पिछले वर्ष 4.7 प्रतिशत से वर्तमान वित्त वर्ष में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

2. India has not fared well in Forbes' list of the best countries for business this year, ranking 93rd out of 146 nations, behind countries like Mexico, Kazakhstan and Sri Lanka as it cited challenges like poverty and corruption that the country needs to address. 

भारत इस साल व्यापार के लिए सर्वश्रेष्ठ देशों की फोर्ब्सत की सूची में काफी पीछे रह गया है। कुल 146 देशों की सूची में भारत 93वें स्थान पर है। यहां तक कि सूची में मेक्सिको, कजाखस्तान और श्रीलंका जैसे देश भी भारत से आगे हैं। फोर्ब्सt ने कहा है कि भारत को गरीबी व भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से निपटना होगा।

3. Novak Djokovic and Serena Williams have been named 2014 world champions by the International Tennis Federation (ITF).

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने नोवाक जोकोविक और सेरेना विलियम्स को वर्ष 2014 के लिए विश्व चैम्पियन चुना है।

4. The International Monetary Fund (IMF) has agreed to release another $1.05 billion financial assistance to Pakistan as part of its effort to help the country overcome economic crisis. With this, the total disbursements under the arrangement is about $3.2 billion, a statement said after the IMF executive board completed the fourth and fifth reviews of Pakistan's economic performance under a three-year programme supported by an Extended Fund Facility (EFF).

आाईएमएफ आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को 1.05 अरब डालर की और वित्तीय सहायता जारी करने पर सहमत हो गया है। आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल की विस्तृत कोष सुविधा (ईएफएफ) में तीन साल के कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान के आर्थिक प्रदर्शन की समीक्षा पूरी होने के बाद जारी बयान में कहा गया कि इसके साथ ही कुल वितरित राशि 3.2 अरब डालर हो गई है।

5. Amitabh Mattoo, one of India's leading thinkers, has been honoured in Australia for his significant contribution towards deepening and strengthening bilateral ties. Mattoo, 52, the inaugural director of Australia India Institute, was honoured by Victoria's Governor Alex Chernov during a function attended by India's High Commissioner in Australia Biren Nanda, Consul General in Melbourne Manika Jain and former Australian High Commissioner Peter Varghese.

भारत के अग्रणी विचारकों में से एक, अमिताभ मट्टू को भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ तथा मजबूत बनाने की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त बीरेन नंदा, मेलबोर्न में कौंसुल जनरल मेनिका जैन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त पीटर वर्गीज जिस समारोह में शामिल थे उसमें विक्टोरिया के गवर्नर एलेक्स चर्नोव द्वारा ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक, मट्टू, 52, को सम्मानित किया गया।

6. Tajikistan will host Asian Football Confederation (AFC) Under-14 football festival for Central and South Asian region next year.

ताजिकिस्तान अगले वर्ष मध्य एवं दक्षिणी एशिया के लिए होने वाले एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अंडर-14 फुटबाल महोत्सव की मेजबानी करेगा।

7. In a historic decision, President Barack Obama announced a series of steps aimed at normalising relations with communist-ruled Cuba with which the US had severed diplomatic ties decades ago imposing a series of sanctions on its island neighbour. The steps being taken include instructions to re-establish the US Embassy in Cuban capital Havana, relaxing of trade and travel restrictions and review of Cuba as a state sponsor of terrorism.

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कम्युनिस्ट शासित क्यूबा के साथ राजनयिक रिश्तों को सामान्य बनाने के मकसद से कई महत्वपूर्ण कदमों के एलान किया है। क्यूबा के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के मकसद से जो कदम उठाए जा रहे हैं उनमें हवाना में अमेरिकी दूतावास को फिर से बहाल करना, व्यापार एवं यात्रा संबंधी पाबंदियों में ढील देना और आतंकवाद के प्रायोजक राष्ट्र के तौर पर क्यूबा की समीक्षा करने के कदम शामिल हैं।

8. An Indian-origin man has been inducted in an Australian national body that advices the government on multicultural affairs and policy programmes. Vasan Srinivasan has been included in the six-member Australian Multicultural Council (AMC). The announcement of his induction was made by Social Services minister Kevin Andrews and Parliamentary Secretary Concetta Fierravanti-Wells.

भारतीय मूल के एक व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया की उस राष्ट्रीय संस्था में शामिल किया गया है, जो बहु-सांस्कृतिक मामलों और नीतिगत कार्यक्रमों में सरकार को सलाह देती है। वासन श्रीनिवासन को छह सदस्यीय ऑस्ट्रेलियन मल्टीकल्चरल काउंसिल (ऑस्ट्रेलियाई बहुसांस्कृतिक परिषद) में शामिल किया गया है। एएमसी में उन्हें शामिल किए जाने की घोषणा सामाजिक सेवा मंत्री केविन एंड्रयूज और संसदीय सचिव सी. फियरावंटी-वेल्स ने की।

9. World champions Germany have ended the year 2014 as the No. 1 ranked football team. Argentina have ended the year as the No. 2 team in the world while Colombia are 3rd, followed by Belgium.

मौजूदा विश्व चैम्पियन जर्मनी की फुटबाल टीम फीफा द्वारा वर्ष के आखिर में जारी ताजा टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रही। फीफा विश्व कप में उपविजेता रही अर्जेटीनी टीम जर्मनी के बाद दूसरे स्थान पर रही। कोलंबिया ने तीसरे स्थान के साथ वर्ष का समापन किया।
10. Melbourne has been named as the host of Australian opening ceremony for the International Cricket Council (ICC) World Cup 2015.

मेलबर्न, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व कप 2015 के लिए ऑस्ट्रेलियाई उद्घाटन समारोह के मेजबान के रूप में नामित किया गया है।
Learn more »